अक्षय कुमार से टकराएंगे दो बड़े स्टार, 2019 का सबसे बड़ा Clash, चौंक जाएंगे आप
2019 शुरू होते ही बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। हाल ही में कई बड़ी फिल्मों की खबरों ने रफ्तार पकड़ी है। इनमें से अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज भी है। इस फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर एनाउंस की गई है। वहीं अब इसे लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। अक्षय कुमार की ये फिल्म एक और बड़ी फिल्म से जबरदस्त टक्कर ले सकती है। ये फिल्म है अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की डार्क कॉमेडी जिसका नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है।
[अक्षय कुमार का 2019 Dhamaka, गुड न्यूज को लेकर बड़ा ऐलान, तारीख लिख लीजिए]
डायरेक्टर अनुराग बासु की ये फिल्म एक मल्टी स्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में अभी तक अभिषेक-रजकुमार के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी को फाइनल किया गया है। वहीं अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट में कई और लोगों का नाम जुड़ना बाकी है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी हो चुकी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 6 सितंबर 2019 को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

वहीं इसका सीधा मतलब है कि अनुराग बासु की ये फिल्म अक्षय-करीना स्टारर गुड न्यूज से क्लैश करेगी। ऐसे में दो बड़ी फिल्मों का ये जबरदस्त क्लैश वाकई काफी दिलचस्प साबित होने वाला है। वहीं आम तौर पर देखा गया है कि क्लैश होने वाली फिल्मों की रिलीज डेट आगे-पीछे बढ़ा दी क्योंकि जाहिर है क्लैश में खतरा काफी बढ़ जाता है। बहरहाल, हम आपको आगे बताने जा रहे हैं उन 10 बड़ी फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर टकराईं और बताने जा रहे हैं महाक्लैश के बाद कैसा रहा इन फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications











