बेलबॅाटम के सेट पर अक्षय कुमार के 45 दिन, कोरोना से बचने के लिए ट्रैकिंग डिवाइज, पूरी DETAILS
कोरोना काल के बीच अक्षय कुमार चार महीने के ब्रेक के बाद वापस से शूटिंग पर लौट रहे हैं। ये फिल्म होगी बेलबॉटम। बताया जा रहा है कि फिल्म की अगले साल की रिलीज को देखते हुए और बैक टू बैक अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त पर ध्यान देते हुए बेल बॅाटम की शूटिंग को 45 दिनों में खत्म किया जाना है।
फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी कास्ट और क्रू जल्द विदेश के लिए रवाना होंगे। जहां पर पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ इस फिल्म की शूटिंग को शुरू से लेकर अंत तक एक ही शेड्यूल में खत्म किया जाएगा।

अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में वाणी कपूर भी दिखाई देंगी। एक वेबसाइट से बातचीत में अक्षय कुमार ने शूटिंग के दौरान कोरोना से कैसे सभी को सुरक्षित रखा जाएगा, इसकी जानकारी दी है। चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने इस संंबंध में क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications