इस दिन रिलीज होगा बेल बॉटम का धमाकेदार टीजर? अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है.. अगर कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन ना हुआ होता तो फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रिलीज की बात चल रही होती। इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान ही हुई थी। गौरतलब है कि इस समय सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर टीजर रिलीज डेट सामने आई है।
ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म के टीजर को करीब एक 1 मिनट लंबा बनाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का ये टीजर 4 अक्टूबर को रिलीज हो सकता है।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम से हाल ही में फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें अक्षय कुमार काफी दमदार लुक में नजर आए थे और फैंस इस पोस्टर को देखकर खुशी से उछल पड़े थे।
अक्षय कुमार उन सितारों में से एक हैं जो कि अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं और काफी बिजी शेड्यूल रहता है। इस फिल्म के अलावा अभिनेता सूर्यवंशी और लक्ष्मी बम को लेकर चर्चा में है..
काफी जल्दी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सूर्यवंशी फिल्म अगले साल थिएटर्स में धमाका करने वाली है। अक्षय कुमार के फैंस इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications