..................... Akshay Kumar film 2 point 0 will have Aishwarya Rai in this role - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 2.0 में होगा ये दिलचस्प किरदार, एकदम फ्रेश जानकारी, वो ही बस 1 हफ्ता पहले

इन दिनों अक्षय कुमार की 2.0 चारों तरफ चर्चा में हैं। हो भी क्यों न फिल्म बस अगले ही हफ्ते यानी 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 2.0 के मेकर्स इस फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए आए दिन नए पोस्टर्स और प्रोमो शेयर कर रहे हैं। हर दिन फिल्म को लेकर एक न एक नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में 2.0 को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। ये खबर जुड़ी है एक एक्ट्रेस से.. ये एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा न हो कर भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं। कंफ्यूज हो गए क्या आप?

[बॉलीवुड के 10 तगड़े एक्शन हीरोज़, कोई उठाता है बाइक तो कई नल उखाड़ देता है, Shocking]

दरअसल, 2.0 रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट की सीक्वल है और इस फिल्म में रजनीकांत हैं तो ऐश्वर्या राय को भी हो चाहिए। बीते दिनों फिल्म में ऐश्वर्या राय के होने की खबरें तो आईं लेकिन झूठी साबित हुईं। हालांकि अब सामने आ रहा है कि ऐश्वर्या राय फिल्म में तो नहीं होंगी लेकिन 2.0 में कई सीन्स में उनका जिक्र किया जाएगा। इस तरह से वे फिल्म में न हो कर भी मौजूद रहेंगी। हालांकि ये खबर कितनी सच है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

akshay-kumar-film-2-point-0-will-have-aishwarya-rai-this-role

2.0 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे मंहगी फिल्म बताई जा रही है। इसे बनाने में 650 करोड़ का तगड़ा बजट खर्च किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 2.0 बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर साबित हो सकती है। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X