Shock: कैसे बचेंगे अक्षय कुमार, रिलीज से पहले Leak हो गई 2.0, इस वेबसाइट ने किया ऐलान
इन दिनों पाइरेसी जैसे साइबर क्राइम कई बड़ी फिल्मों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज के पहले दिन ही लीक कर दी गई थी। वहीं अब अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिस वेबसाइट ने ठग्स को लीक किया था उसी वेबसाइट ने 2.0 को लीक करने का खुलेआम ऐलान भी कर दिया है। ये मामला वाकई चौंकाने वाला है क्योंकि ऐसे गैरकानूनी काम करने वाले लोगों को किसी का भी डर नहीं है।
[Deepika Ranveer Wedding: ग्रैंड शादी में परोसे जाएंगे ऐसे पकवान, कभी ने सुने न देखे, चौंक जाएंगे आप]
बता दें ये काम करने वाली वेबसाइट का नाम है तमिल रॉकर्स.. इस वेबसाइट ने बीते दिनों पहले शो के बाद ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लीक कर दी थी। ऐसे साइबर क्राइम के चलते बड़ी फिल्मों का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे में अक्षय कुमार के लिए 2.0 को लीक होने से बचाना एक बड़ा चैलेंज होगा। वेबसाइट ने अपने अनवेरिफाइड ट्विटर हैंडल के जरिए खुलेआम फिल्म 2.0 के रिलीज की बात कही है। ट्वीट में लिखा है- 2.0 कमिंग सून इन तमिल रॉकर्स।

ऐसे साइबर क्राइम वाकई दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इनसे न सिर्फ फिल्म मेकर्स का काफी माली नुकसान होता है बल्कि एक पूरी टीम की सालों की मेहनत पर भी पानी फिर जाता है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिर्फ एक ही फिल्म नहीं है, ऐसे हरकतों बॉलीवुड की कई और बड़ी फिल्मों के साथ भी हो चुकी हैं। आगे जानें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से पहले सोशल मीडिया पर कौन-कौन की फिल्में लीक हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications