अक्षय कुमार 2018 के सबसे बड़े ओपनर, 650 करोड़ का तगड़ा दांव, भारत भर में तहलका
आने वाला हफ्ता बॉलीवुड के लिए काफी बड़ा और अहम साबित होने वाला है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी बड़ी फिल्म से मिली निराशा के बाद अब अक्षय कुमार ऑडिएंस के लिए उम्मीद लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 अगले हफ्ते यानी 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार पैडमैन जैसी अपनी पिछली कुछ शानदार फिल्मों की वजह से ऑडिएंस के बीच अलग इमेज बना चुके हैं। जाहिर तौर पर उनकी फिल्मों को देखने के फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे अब वे रजनीकांत के साथ 29 नवंबर को लेकर आ रहे हैं 2.0.
[B'day Spcl: 18 साल की उम्र में जीती दुनिया, 11 अफेयर के बाद भी No शादी, जानें कौन]
2010 में आई सुपरहिट फिल्म रोबोट की इस सीक्वल फिल्म को 650 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर तैयार किया गया है। रोबोट टॉलीवुड फिल्म जरूर थी लेकिन इस फिल्म ने साउथ इंडिया के बॉक्स ऑफिस के अलावा पूरे भारत भर में काफी शानदार कमाई की थी। वहीं रोबोट की सीक्वल 2.0 के बारे में ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि अक्षय कुमार का पागल साइंटिस्ट और क्रोमैन जैसे विलेन का कैरेक्टर 2.0 की पूरी लाइमलाइट होगा। अक्षय कुमार के इस रोल को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी उत्सुकता देखने को मिली है। अक्षय कुमार के मेकरओवर का वीडियो भी खूब वायरल हुआ है।

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 2.0 बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर साबित हो सकती है। वहीं इस फिल्म की खास बात ये भी है कि जहां 2.0 में साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत डबल रोल में नजर आने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के मेगा स्टार अक्षय कुमार का किरदार लीड में हैं। 2.0 इस तरह पूरे भारत भर के फैंस को कवर रही है। ऐसे में ये फिल्म इस साल और आने वाले कई सालों की सबसे फिल्म साबित हो सकती हैं।
तो चलिए इसी बात पर आगे जानते हैं 2.0 और किन-किन वजहों से पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











