अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, 2.0 को लेकर आई तगड़ी खबर, फैन हैं तो तारीख लिख लीजिए
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं इसी बीच फैंस अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर तगड़ी खबर आ रही है। बीते दिनों बताया जा रहा था कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है.. टीजर में रिलीज डेट नहीं दिखाना इसका कारण माना जा रहा था। वहीं अब खबर आ रही है कि ये फिल्म 29 नवंबर को ही रिलीज की जाएगी। वहीं इसके साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म के लिए तगड़ा प्रमोशन प्लान का तैयार कर लिया है।
[1Year: छोटे बजट की फिल्म का सुपरहिट Dhamaka, तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए सब]
बता दें कि आज 2.0 के दो जबरदस्त गानों का लिरिकल वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। 'एनदीरा लोगातु सौन्दर्ये' और 'राजली' नाम के ये दो गाने के वीडियो 20 अक्टूबर को जारी होंगे। इसके लिए एक दिन पहले अक्षय कुमार और एमी जैक्सन के दो नए पोस्टर्स भी रिलीज किए गए हैं। गानों से फिल्म का प्रमोशन प्लान शुरु करने के साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस कर रही लाइका कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि 2.0 पहले तय की गई तारीख यानी 29 नवंबर को रिलीज हो रही है।

इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। 450 करोड़ तके बजट में तैयार की जा रही ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म के एक सीन के लिए 1 लाख मोबाइल फोन से 50 करोड़ का सेट तैयार किया गया। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications