बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, 550 करोड़ का बजट, एक बार में कर दिया कचरा !
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। खान से लेकर कपूर तक बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार ने बड़ा धमाका कर दिया है। उनकी आने वाली सबसे बड़ी फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजन ने सोशल मीडिया पर बवाल कर दिया है। हर कोई बस इसी फिल्म के बारे में बात करता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न इस फिल्म पर काफी तगड़ा बजट खर्च किया गया है। सबसे ज्यादा बजट 2.0 के VFX पर लगाया गया है, जो स्क्रीन पर साफ नजर भी आ रहा है।
[B'day Spcl: पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर, सलमान के साथ जबरदस्त जोड़ी, अचानक हो गईं गायब]
वहीं ऐसे में आपको ये जानकर ये हैरानी होगी कि इतने भारी भरकम खर्च के बावजूद इस फिल्म का VFX ऑडिएंस को इंप्रेस नहीं कर पाया है। सोशल मीडिया पर 2.0 के VFX को लेकर लोग काफी निगेटिव रिएक्शन्स दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इस फिल्म के विजुअल एफेक्ट्स इसे अब तक की सबसे खराब फिल्म बनाने वाले हैं तो किसी ने इसे फिल्म का कमजोर प्वाइंट बताया। हद तो तब हो गई जब इस फिल्म के सबसे महंगे विजुअल अफेक्ट को यूजर्स ने कार्टून नेटवर्क और पोगो से कंपेयर कर दिया।

बहरहाल, हम आपको बता दें कि अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्म 2.0, 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की रिलीज़ से पहले ही अक्षय कुमार ने पहला रिकॉर्ड बना भी लिया है। दरअसल, रजनीकांत स्टारर इस फिल्म का बजट है लगभग 550 करोड़। और माना जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी फिल्म तो है ही साथ ही ये पूरी दुनिया की सबसे महंगी टॉप 10 फिल्मों में शामिल है। तो इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में और जानें लोगों ने दिए कैसे-कैसे निगेटिव रिएक्शन-
यहां जानें यूजर्स के रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications