अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म, सामने आया 2.0 का असली बजट, जानकर चौंक जाएंगे आप
इन दिनों बॉलीवुड की कई बडी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0.. इस फिल्म को अक्षय कुमार की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद जब इसे काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं मिलीं तो मेकर्स ने इसके VFX पर फिर से काम शुरू कर दिया। वहीं इसके बाद खबरें आईं कि फिल्म का बजट और भी बढ़ गया है और 500 करोड़ के पार पहुंच गया। हालांकि इस बात का कोई सही सोर्स नहीं था लेकिन हम फिल्म के करीबी सोर्सेस से खबर लाए हैं फिल्म के असली बजट की।
[अजय देवगन करेंगे 3 तगड़े Dhamake, ताबड़तोड़ एक्शन वाली फिल्में, बुक कर लिया 2019-20]
बॉलीवुड हंगामा की मानें को 2.0 के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि 2.0 का असली बजट 400 करोड़ के आस-पास जाकर बैठा है, वो भी VFX के मंहगे खर्चे मिला कर। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। आम तौर पर भारत में फिल्मों को पहले 2D में शूट किया जाता है फिर उसे 3D में बदला जाता है लेकिन 2.0 के लिए मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे। जिसके चलते इसे ऑरिजनली 3D में ही शूट किया गया।

हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म के एक सीन के लिए 1 लाख मोबाइल फोन से 50 करोड़ का सेट तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











