अक्षय कुमार के गाने 'फिलहाल 2' पर बन कर रहे हैं मीम्स- सुपरस्टार ने कहा, जबरदस्त क्रिएटिविटी
बीते दिनों अक्षय कुमार और नुपुर सैनन स्टारर म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 2' रिलीज किया गया है। जहां कुछ लोग गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस गाने पर बने मीम्स की भंडार है। ऐसे ही कुछ मीम्स पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे शेयर किया है। साथ ही फैंस को धन्यवाद किया है।
बता दें कि म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' 2019 में रिलीज हुआ था और इसे काफी पसंद किया गया था। हाल ही में यह गाना यूट्यूब पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले भारत के पहले गानों में से एक बन गया है।

'फिलहाल 2 मोहब्बत' को बी प्राक ने गाया है और इसके बोल जानी ने लिखे हैं। गाने को अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है। इसमें एक प्रेमी जोड़े की मिलने- बिछड़ने की कहानी है। गाने में अक्षय कुमार और नूपुर सैनन का दर्द और प्यार से भरा रिश्ता दिखाया गया है। बता दें, नुपुर सैनन फिल्म अभिनेत्री कृति सैनन की बहन हैं।


Click it and Unblock the Notifications