मुझे अपने ऊपर शर्म आती है कि मैंने ऐसी फिल्में की हैं - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म केसरी प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान, अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपने शुरूआती दिनों के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि उस दौरान वो केवल एक्शन भूमिकाएं ही करते थे। क्योंकि उन्हें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी जैसी फिल्में कोई ऑफर ही नहीं करता था।
अक्षय को पहली कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ऑफर हुई थी और प्रियदर्शन के इस ऑफर से अक्षय बेहद खुश थे। उनका कहना है कि मुझे बहुत शर्म आती थी कि एक एक्टर के तौर पर मैं केवल एक ही जैसी भूमिकाएं निभाता जा रहा हूं। मेरी इमेज हेरा फेरी से टूटी और फिर मेरे लिए और रास्ते खुले।

अक्षय बता रहे थे कि वो अपने आपको काफी लकी मानते हैं कि आज उन्हें तरह तरह की भूमिकाएं करने का मौका मिल रहा है। जहां एक तरफ केसरी में देशभक्ति, वहीं मिशन मंगल में आज का आम आदमी, गुड न्यूज़ में रिलेशनशिप में उलझा आदमी तो हाउसफुल में कॉमेडी, सूर्यवंशी में देश की सेवा करने वाला पुलिस ऑफिसर।
अक्षय कुमार बताते हैं कि उन्हें पसंद है कि वो इतनी दल्दी अलग अलग भूमिकाओं में ढल जाते हैं। वैसे अक्षय किसी भी फ्लेवर की फिल्म कर लें वो हर फ्लेर में सुपरहिट ही रहते हैं। यहां देख लीजिए उनका रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications