Akshay Kumar Fees- राम सेतु के लिए अक्षय कुमार ने चार्ज की मोटी रकम, दंग रह जाएंगे आप!

akshay kumar

अक्षय कुमार काफी समय से अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर खबरों में हैं और मंगलवार को इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं। लेकिन इस वक्त अक्षय कुमार को लेकर एक अलग चर्चा चल रही है। खबर है कि फिल्म राम सेतु के लिए अक्षय कुमार ने काफी मोटी फीस ली है।

जी हां, अक्षय कुमार की फीस राम सेतु में कितनी है इसको लेकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 50 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सुपरस्टार ने किसी फिल्म के लिए इतना चार्ज किया है। अक्सर फिल्मों में उनकी फीस इतनी ही होती है। सबसे ज्यादा फीस लेने की लिस्ट में खान सुपरस्टार्स भी शामिल है।

अक्षय कुमार के अलावा अगर दूसरे सितारों की फीस की बात की जाए तो नुसरत भरूचा की फीस अक्षय और जैकलीन से कम बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत भरूचा को राम सेतु के लिए 3 करोड़ रुपए फीस मिली है।

अक्षय कुमार को लेकर एक बात और मशहूर है कि वो इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिनके पास एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में होती हैं और उनकी रिलीज भी सबसे ज्यादा है।

फिलहाल वो राम सेतु में धमाका करते नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में राम सेतु को बचाते हुए दिखने वाले हैं। इसके पहले अक्षय कुमार को ऐसे किरदार में नहीं देखा गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X