''यह दुख की बात है कि यहां दो हीरो साथ में काम नहीं करना चाहते''- अक्षय कुमार
हाल ही में फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि मैंने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की हैं, जिनमें एक साथ दो हीरो, तीन हीरो हुआ करते थे। लेकिन दुख की बात है कि आज के एक्टर्स दो हीरो या मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करना चाहते। दो हीरो वाली फिल्म की जगह एक्टर्स सोलो रोल वाली फिल्में साइन कर रहे हैं।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक मल्टीस्टारर फिल्मों का साथ नहीं छोड़ा है। हाउसफुल सीरिज हो या देसी ब्वॉज या मिशन मंगल.. अक्षय कुमार तमाम स्टार्स के साथ काम करने में सहज हैं। अपनी हालिया रिलीज में तो अक्षय पांच एक्ट्रेसस के साथ नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications