बारिश ने रोका अक्षय का स्टंट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा रियलिटी शो 'फेयर फेक्टर 2' के लिए सभी महिला प्रतिभागियों के साथ विस्फोटक स्टंट की योजना निर्थक साबिक हो गई है।
सोमवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मुकेश मिल का वह पूरा छज्जा टूट कर बह गया, जहां से अक्षय 30 फीट गहरी खाई में कूदने का स्टंट करने वाले थे।
अक्षय पिछले दो दिनों से इस स्टंट का कड़ाई से अभ्यास कर रहे थे। मुसीबत उस वक्त आई जब स्टंट की शूटिंग से एक दिन पहले शूटिंग अभ्यास के दौरान एक प्रतिभागी मंदिरा बेदी को मामूली सा फैक्चर हो गया। इसके बाद शूटिंग से ठीक पहले पूरा छज्जा ही ढह गया और इस क्षेत्र को पत्रकारों द्वारा घेर लिया गया।
akshay kumar अक्षय कुमार फेयर फेक्टर 2 मंदिरा बेदी स्टंट fear factor khatron ke khiladi level 2 mandira bedi stunt


Click it and Unblock the Notifications