'सूर्यवंशी' रिलीज डेट को रोहित शेट्टी पर भड़के अक्षय कुमार के फैंस- सुपरस्टार ने किया शांत!

Recommended Video

Akshay Kumar gets Trolled for Sooryavanshi Date Change; Check Out | FilmiBeat

ईद 2020 पर सलमान खान की इंशाल्लाह के साथ अक्षय कुमार की सूर्यवंशी क्लैश होने वाली थी। लेकिन सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी ने रिलीज प्रीपोन करने की घोषणा की। जाहिर है अक्षय कुमार के फैंस को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने रोहित शेट्टी को जमकर ट्रोल किया। आखिरकार अक्षय कुमार ने फैंस के लिए एक नोट ट्विट किया और शांत रहने की रिक्वेस्ट की।

दरअसल, भारत की रिलीज के साथ ही सलमान खान और रोहित शेट्टी ने मिलकर घोषणा की कि सूर्यवंशी अब 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी, ना की ईद पर। जिसके बाद अक्षय कुमार के फैंस काफी भड़क गए।

Akshay Kumar

पिछले कुछ दिनों से हर थोड़ी देर में #ShameOnRohitShetty ट्रेंड कर रहा है। जहां अक्षय कुमार के फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- "हम अक्की सर की मूवी ईद पर चाहते हैं...सलमान से कहो वो अपनी फिल्म प्री-पोंड करे। हम अक्की के साथ हैं।"

फैंस का मानना है कि ईद पर सूर्यवंशी आती तो नुकसान सलमान खान को भी होता। ऐसे में अक्षय की फिल्म की रिलीज ही क्यों बदली गई। जबकि सूर्यवंशी के रिलीज डेट की घोषणा.. 'इंशाल्लाह' से काफी पहले ही कर दी गई थी।

बहरहाल, इस मामले में अब अक्षय कुमार ने अपने फैंस से शांत रहने को कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- "मैं पिछले कुछ दिनों से नोटिस कर रहा हूं मेरे सबसे करीबी लोग यानी आप लोग (फैंस) नेगेटिव ट्रेंड्स (सोशल मीडिया पर) चला रहे हैं। मैं आप सब का गुस्सा समझ रहा हूं। इस बारे में मैं सिर्फ एक चीज़ कर सकता हूं, आप लोगों से हाथ जोड़कर ये गुज़ारिश है कि प्लीज़ ऐसे किसी ट्रेंड का हिस्सा मत बनिए। मैंने 'सूर्यवंशी' को काफी पॉजिटिव तरीके से चुना था, इसे रिलीज़ तक वैसे ही बनाए रखिए.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X