LOVE YOU AKSHAY KUMAR: हो गया है धमाका....देखिए अभी तुरंत!
अक्षय कुमार का फैन क्लब शानदार है। जो भी करता है स्टाईल से करता है। और अक्षय कुमार के जन्मदिन की खुशी में ट्विटर पर अभी से खुशियां बंटना शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर को अक्षय कुमार 50 साल के हो जाएंगे और फैन्स ने इस बात का जश्न अभी से मनाना शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ घंटों से ट्विटर पर लगातार LOVE YOU AKSHAY KUMAR ट्रेंड हो रहा है। गौरतलब है कि इस साल अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के 50 क्लब में शामिल हो जाएंगे। वहीं फिलहाल बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस किंग अक्षय बन ही चुके हैं।

अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड की इज़्जत बचा कर रखे हुए हैं। और ये सब हुआ उस एक फिल्म से जिसने अक्षय कुमार का पूरा करियर पलट कर रख दिया। और वो एक फिल्म थी स्पेशल 26। नीरज पांडे की इस एक फिल्म ने अक्षय का पूरा करियर ग्राफ बदल डाला।
स्पेशल 26 को लेकर अक्षय कुमार देशभक्ति के नाम 850 करोड़ कमा चुके हैं। स्पेशल 26 - 66 करोड़, हॉलीडे - 116 करोड़, बेबी - 95 करोड़, गब्बर इज़ बैक - 86 करोड़, एयरलिफ्ट - 128 करोड़, रूस्तम - 127 करोड़, जॉली एलएलबी 2 - 116 करोड़ और टॉयलेट एक प्रेम कथा - 130 करोड़।


Click it and Unblock the Notifications
