#Akkians को सलाम...अक्षय कुमार को 2016 का सबसे बड़ा सरप्राइज़
क्या कोई सुपरस्टार ऐसा है जो रोज़ ट्रेंड होता हो? अक्षय कुमार हैं जनाब। क्योंकि उनके पास हैं उनके अक्कियन्स। दरअसल, 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस मौके पर अक्षय कुमार के फैन्स उन्हें रोज़ एक तोहफा दे रहे हैं।
रोज़ एक नया ट्विटर ट्रेंड अक्षय के नाम से जारी हो जाता है और थोड़ी देर में ही अक्षय कुमार हर जगह ट्रेंड करने लग जाते हैं। वैसे तो अक्षय कुमार का 2016 बेहतरीन जा रहा है लेकिन उन्हें सबसे बढ़िया सरप्राइज़ उनके Akkians ने ही दिया है, रोज़ एक ट्रेंड देकर।

अभी तक अक्षय कुमार बर्थडे, AKshay Kumar Birthday Month जैसे ट्रेंड ट्विटर पर छाए रहे हैं और अब तो देखना है कि रोज़ अक्षय कुमार के फैन्स उनके लिए क्या नया लेकर आते हैं।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
हम एक बार तो बता ही चुके हैं कि अक्षय कुमार इंडस्ट्री के रजनीकांत हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ रख देते हैं वो सुपरहिट है। पर ऐसा इसलिए नहीं है कि अक्षय लकी हैं, ऐसा इसलिए है कि अक्षय अपने हर किरदार पर उतना ही संघर्ष करते हैं। उसे इस तरह अपनाते हैं कि दर्शक भी उस किरदार से जुड़े बिना नहीं रह पाते हैं।
[सलमान Vs अक्षय OVER: किसके हाथ लगी धमाकेदार रीमेक]
यही वजह है कि फ्लेवर कोई भी हो पर अक्षय हमेशा फिल्म सुपरहिट कर के ही मानते हैं। देखिए उनके 10 बिल्कुल अलग फ्लेवर -
एक्शन
अक्षय कुमार ने शुरूआत की की खिलाड़ी बनकर। उनकी एक के बाद एक खिलाड़ी फिल्में इस बात का सुबूत थीं कि वो परफेक्ट एक्शन हीरो हैं। वहीं इन फिल्मों ने बॉलीवुड की पहली सीरीज़ फिल्मों का ट्रेंड लाया था जो बाद में डेविड धवन ने भी बखूबी निभाया अपनी नं.1 सीरीज़ के साथ।
रोमांस
एक दम सीधा, रोमांटिक किरदार ही अक्षय का टर्निंग पॉइंट था। रोमांस भी A 1 और फिल्म थी धड़कन। इसके बाद ऐतराज़ में सीधे सादे पति की भूमिका में वो बेहतरीन लगे। फिर नमस्ते लंदन ने रही सही कसर पूरी कर दी।
कॉमेडी
फिर शुरू हुआ हेरा फेरी का दौर और अक्षय कुमार ने साबित कर दिया कि वो कॉमेडी के बाप हैं। प्रियदर्शन के साथ उन्होंने कॉमेडी फिल्मों की झड़ी लगा दी और लोटपोट कर दिया।
सेक्सी
मोहरा से अक्षय कुमार ने अपनी सेक्सी इमेज भी बना ली और वो सबके फेवरिट बन चुके थे। उनका रवीना टंडन के साथ टिप टिप बरसा पानी रोमांस कोई नहीं भूल सकता। इसके बाद कई फिल्मों में उनकी ये इमेज दिखी।
ड्रामा
ड्रामा एक ऐसी चीज़ थी जो अक्षय ने अभी तक ट्राई नहीं किया था। लेकिन वक्त का इमोशनल ड्रामा सबका दिल जीत ले गया था।
निगेटिव
अक्षय ने अजनबी से निगेटिव इमेज भी अपने नाम कर ली। फिल्म तो बेहतरीन थी ही लेकिन सबसे बेहतरीन था फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार।
सस्पेंस
अक्षय ने अपनी हटके इमेज बनानी शुरू की सस्पेंस फिल्मों से। इनमें आंखे सबसे ऊपर थी। इसके बाद कई ऐसी फिल्में आईं जिनमें अक्षय ने अपनी इस प्रतिभा को बखूबी निखारा।
सेकंड लीड
किसी फिल्म में सेकंड लीड भी पहली लीड जैसी धमाकेदार टक्कर की हो तो? ऐसा सिर्फ अक्षय कुमार ही कर सकते थे।
मल्टीस्टार
अक्षय कुमार ने मल्टीस्टारर फिल्मों को सुपरहिट करने का भी एक पूरा दौर चलाया और बॉलीवुड में तीन स्टार वाली फिल्मों की वापसी हो गई।
सोलो लीड
बिना हीरोइन के फिल्में चलाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन अक्षय कुमार ने वो भी साबित किया। कि अच्छी फिल्में हों तो कैसे भी चलेंगी।
कैमियो
अक्षय कुमार वो एक्टर हैं जो अपना कैमियो भी ओम शांति ओम और ढिशूम जैसी फिल्मों में में इतना ज़बर्दस्त कर गए कि पूछिए ही मत!


Click it and Unblock the Notifications










