..................... Akshay Kumar fans are not happy with Shahrukh Khan's Jawan, argues who is a better Vikram Rathore - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की 'जवान' देखकर भड़के अक्षय कुमार फैंस, यहां जानें किस बात को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग!

akshay-kumar-fans-are-not-happy-with-shahrukh-khan-jawan-argues-who-is-a-better-vikram-rathore

Akshay Kumar Fans On Jawan: फिल्म जवान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। यूं तो समीक्षकों से लेकर आम पब्लिक तक फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रही है, लेकिन अक्षय कुमार के कुछ फैंस फिल्म की एक बात पर नाराजगी जता रहे हैं।

दरअसल, जवान में शाहरुख खान डबल रोल निभा रहे हैं। एक का नाम है आज़ाद और दूसरे का नाम है विक्रम राठौड़। सोशल मीडिया पर इसी विक्रम राठौड़ को लेकर शाहरुख खान के फैंस और अक्षय कुमार के फैंस के बीच जंग छिड़ी हुई है।

जवान vs राउडी राठौड़ को लेकर छिड़ी जंग

दरअसल, लगभग 11 सालों पहले अक्षय कुमार की फिल्म आई थी 'राउडी राठौड़', जिसमें अक्षय के किरदार का नाम विक्रम राठौड़ रहता है। फिल्म सुपरहिट रही थी। अब दोनों सुपरस्टार्स के फैंस के बीच बहस है कि कौन सा विक्रम राठौड़ बेहतर है।

जवान के रिलीज होते ही, किंग खान और खिलाड़ी कुमार के फैंस ने ये तुलना करनी शुरू कर दी कि जवान के 'विक्रम राठौड़' और 'राउडी राठौड़' के विक्रम राठौड़ में से कौन बेस्ट हैं। ट्विटर पर एक यूजर अक्षय कुमार के राउड़ी राठौर के लुक को शेयर करते हुए लिखा, "कोई भी और एक्टर विक्रम राठौड़ के aura को मैच नहीं कर सकता"। वहीं, शाहरुख के फैंस का मानना है कि किंग खान से बेहतर कोई नहीं है। यहां देंखे फैंस के कुछ ट्विट्स..

Read more about: akshay kumar shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X