..................... Akshay Kumar Eye Surgery News Shooting Break Vision Correction Bhoot Bangla Box Office Update - Hindi Filmibeat

अचानक शूटिंग रोककर Akshay Kumar ने लिया ब्रेक! क्या हुआ ऐसा कि करानी पड़ी आंख की सर्जरी?

Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। साथ ही उन्हें इंडस्ट्री का 'खिलाड़ी' भी कहा जाता है। इस समय वो फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं। फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है और फैंस भी इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि इस फिल्म के रिलीज़ होते ही अक्षय ने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। जिसका शेड्यूल कंप्लीट हो चुका है। अब हाल ही में खबर आने लगी कि अक्षय कुमार ने काम के बीच से छोटा सा ब्रेक लिया और आँख की सर्जरी करवाई है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार की हुई आँखों की सर्जरी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो 'अक्षय कुमार की आंख की एक माइनर सर्जरी हुई है। जो 6 मई को हुई है। दरअसल ये उनके विज़न करेक्शन के लिए हुई है। अब वो इसके चलते ब्रेक लेंगे और खुद को आराम देंगे। अक्षय ने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। जिसमे विद्या बालन और राशि खन्ना को भी देखा जाने वाला है।

अगर हम अक्षय कुमार के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दोनों में बैलेंस बनाकर रखना बखूबी जानते हैं। उनकी साल में 4-5 फिल्में आती हैं। अभी के वक्त में पाइपलाइन में उनके पास हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल और मराठी फिल्म Vedat Marathe Veer Daudle Saat जैसी फिल्में मौजूद हैं।

कैसी रही 'भूत बंगला' की कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर जैसे सितारों को देखा गया है।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X