'सिंह इज ब्लिंग' को लेकर अक्षय कुमार हैं एक्ट्रा CAREFUL..क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] 'सिंह इज किंग' में सरदार लुक अपनाने के बाद अक्षय कुमार 'सिंह इज ब्लिंग' में एक बार फिर पंजाबी अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं और इसमें अक्षय के लुक को सबने पसंद भी किया है।
बता दें, अक्षय इस बार अपने सरदार लुक को लेकर काफी सतर्क थे और कोई भी गलती नहीं करना चाहते थे। दरअसल, पिछली फिल्म में जब अक्षय पंजाबी बने थे तो उन्होंने ट्रीम की हुई फ्रेंच कट दाढ़ी रखी थी। जिसे लेकर काफी हंगामा किया गया था।
सिंह इज किंग में अक्षय की दाढ़ी को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति उठाई थी। जिसके बाद न सिर्फ अक्षय को माफी मांगनी पड़ी थी, बल्कि फिल्म के कुछ सीन्स को भी फिर से शूट करना पड़ा था।
PICS: शाहरूख, सलमान, आमिर के साथ काम नहीं कर पाएंगे अक्षय.. जानिए क्यों!
शायद यही कारण है कि सिंह इज ब्लिंग में अक्षय ने रफ दाढ़ी रखी है और वे अपने लुक को लेकर खासा सतर्क हैं। बॉलीवुड फिल्मों पर नजर डालें तो अक्षय समेत सैफ अली खान, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर ने भी पर्दे पर सिख किरदार निभाया है और खूब तारीफें बटोरी हैं।
सिंह इज ब्लिंग एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रभुदेवा। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन के साथ लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय भी दिखाई देंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














