स्लीपर सेल्स पर आधारित 'हॉलीडे' को लेकर अक्षय काफी उत्साहित
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार.. आज कल अपनी आने वाली फिल्म 'बॉस' को लेकर खासे चर्चा में है लेकिन अभी हम उनकी बात फिल्म 'बॉस' को लेकर नहीं करेंगे बल्कि उनकी अलग विषय वस्तु वाली फिल्म 'हॉलीडे' को लेकर करेंगे जिसके लिए वह खासा उत्साहित है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि उनकी फिल्म 'हॉलीडे' स्लीपर सेल्स पर आधारित है और वह इसके लिए काफी रोमांचित हैं। मालूम हो कि इस फिल्म के निर्माता खुद अक्षय ही है जबकि फिल्म का निर्देशन करेंगे ए.आर. मुरुगादौस।
अक्षय ने कहा कि "मेरी अगली फिल्म 'हॉलीडे' एकदम अलग विषय पर आधारित है। इस फिल्म के लिए मैं बहुत रोमांचित हूं। लेकिन अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता। यह स्लीपर सेल्स पर आधारित है जिसे आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा।
एक्शन फिल्मों के महारथि अक्षय कुमार को इस बात का काफी सकून है कि उनकी सारी फिल्मों को उनका बेटा आरव काफी पसंद करता है। अक्षय ने कहा कि उसे भी मेरी एक्शन मूवी पसंद है। उसे मेरी ओर से निभाये गये सारे चरित्र किरदार भी खासा पसंद है। उसने ओह माई गॉड औऱ स्पेशल 26 भी कई बार देखी है।
फिलहाल अक्षय एंथनी डिसूजा की फिल्म 'बॉस' के प्रमोशन में व्यस्त है। जो कि पिता-पुत्र के ही रिलेशन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के पिता मिथुन चक्रवर्ती हैं। फिल्म का जोरदार ढंग से प्रचार जारी है। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लीड अभिनेत्री अदिति रॉव हैदरी है।


Click it and Unblock the Notifications
