Govinda से शादी करना चाहती थी अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड, बीवी बोली- 'जा ले जा, तेरे को खुद पता चलेगा'

Govinda Wife Video: गोविंदा जितने ही शांत स्वभाव के इंसान लगते हैं उतनी ही मुखर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा रही हैं। उन्होंने अपनी हर बात बेहद खास अंदाज में कही है। फिर चाहे वो अपनी पत्नी से जुड़ी बात हो या फिर बच्चों से।
गोविंदा की पत्नी का खुलासा
गोविंदा की पत्नी सुनीता के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति गोविंदा के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को गोविंदा पर क्रश था और वो उनसे शादी तक करना चाहती थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस को था क्रश
सुनीता आहूजा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहती हुई दिख रही हैं कि 'रवीना (रवीना टंडन) बोलती है अभी भी, चीची तू मुझे पहले मिलता... मैं तेरे से शादी करती। मैने कहा- 'ले जा... पता चलेगा तेरे को।'
अफेयर के बारे में बोली ये बात
सुनीता ने पति के अफेयर के बारे में कहा- 'मेरे को फर्क ही नहीं पड़ता था पहले। लेकिन 60 के बाद मुझे डर लग रहा है। पहले ये सब करता भी नहीं था ये... काम इतना करता था, अफेयर करने का टाइम कब मिलेगा इसको। लेकिन अब डर लगता है... खाली बैठा है... कुछ कर ना डाले।'
60 साल की उम्र में दोबारा शादी की
सुनीता आहूजा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा- 'कपिल शर्मा के शो में मैं हमेशा बोलती थी... यार ये तो कुछ करता ही नहीं है, मैंने बोला... भाई ऐसा कुछ मत कर देना लाइफ में कि फिर मुझे पछताना पड़े। फिर बोलेगा कि तुमने तो बोला कि कुछ करता नहीं है... इसलिए तो मैंने कर दिया है। ऐसा बोलना मत कभी और सोचना भी मत ऐसा करने के लिए।'
दो बार शादी की
आपको बता दें, साल 1987 में गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की थी। लेकिन गोविंदा की मां निर्मला देवी चाहती थीं कि वो 49 साल की उम्र में दोबारा शादी करें। इसलिए शादी के 18 साल बाद उन्होंने धूमधाम से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ दोबारा शादी की।


Click it and Unblock the Notifications