Akshay Kumar-Emraan Hashmi ने की मेट्रो की सवारी, देखते ही लड़कियां यूं करने लगीं डांस, सेल्फी के लिए लगी भीड़

akshay-kumar-emraan-hashmi-surprises-fans-in-a-metro-girls-started-dancing-fans-gathered-for-selfie

Akshay Kumar- Emraan Hashmi: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन काफी जोर शोर से किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज किया है, वहीं फिल्म का प्रमोशन करते हुए दोनों सितारे मुंबई के मेट्रो में सफर करते नजर आए।

फिल्म 'सेल्फी' को प्रमोट करने के लिए दोनों सुबह-सुबह मुंबई के डी एन नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां से दोनों मेट्रो में सवार हुए। मेट्रो में दोनों को देखते ही भीड़ हो गई, जिसके बाद फैंस के कहने पर दोनों ने मास्क भी उतार दिया। इस दौरान अक्षय और इमरान ने वहां मौजूद लोगों के साथ 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर जमकर डांस भी किया और फैंस के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। अपने चहेते सितारों को यूं मेट्रो में सफर करते देख लोग काफी उत्साहित दिखे, जिसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं।

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा स्टारर करण जौहर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस की हिंदी रीमेक है।

खास बात है कि ये फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार के लिए काफी अहम मानी जा रही है। साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय की चारों फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। ऐसे में अब सभी की नजर सेल्फी पर टिकी है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेल्फी के साथ अक्षय अपनी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ पाएंगे!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X