मां के अंतिम संस्कार से अक्षय कुमार की बेहद भावुक तस्वीर, नम आंखें लिए ट्विंकल खन्ना के साथ आए नजर- Pic

जन्मदिन से ठीक 1 दिन पहले अक्षय कुमार ने अपनी मां को खो दिया। एक्टर की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को मुंबई के हीरानंदानी अंस्पातल में निधन हुआ। अक्षय कुमार इस समय कठिन समय से गुजर रहे हैं। अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में हुआ। जहां तमाम सेलेब्स भी पहुंचे। मां के अंतिम संस्कार से अक्षय कुमार की तस्वीर सामने आई है जहां नम आंखों के साथ अक्षय कुमार नजर आए। अक्षय कुमार के साथ पत्नी ट्विंटल खन्ना भी दिखीं।

Recommended Video

Akshay Kumar मां Aruna Bhatia को आखिरी विदाई देकर लौटे | FilmiBeat

अक्षय कुमार की इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। जहां वह व्हाइट शर्ट और कैप लगाए दिखे। इस दौरान अक्षय कुमार का भावुक कर देने वाला चेहरा देख आप यही कहेंगे कि सूर्यवंशी एक्टर को कभी इतना उदास और टूटा हुआ कभी नहीं देखा।

Akshay Kumar mother, Aruna Bhatia death, Akshay Kumar mother Last rites, Akshay Kumar mother funeral Photos, Aruna Bhatia cremation, Akshay Kumar

बता दें अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में हुआ। जहां अक्षय कुमार के साथी कलाकार, दोस्त व बॉलीवुड सितारों के साथ साथ फैमिली मेंबर्स भी पहुंचे।

अरुणा भाटिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पवनहंस श्मशान घाट से रोहित शेट्टी, साजिद खान, रितेश देशमुख, रमेश तोरानी, मोराद खेतान समेत कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें सामने आईं।

अक्षय कुमार का असहनीय दर्द

अक्षय कुमार का असहनीय दर्द

अक्षय कुमार ने मां अरुणा भाटिया के निधन के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मेरी मां पिता के पास दूसरी दुनिया में चली गई हैं। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। वह मेरे सबसे करीब थीं और आज उनके जाने से मैं अहसनीय दर्द से गुजर रहा हूं। मैं सभी की प्रार्थना का सम्मान करता हूं। ओम शांति।

 बीमार थीं अक्षय कुमार की मां

बीमार थीं अक्षय कुमार की मां

अक्षय कुमार की मां की तबीयत दो तीन दिन पहले अचानक बिगड़ गई। जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ब्रिटेन से लौटे अक्षय कुमार

ब्रिटेन से लौटे अक्षय कुमार

मां अरुणा की तबीयत के बारे में जैसे ही अक्षय कुमार को पता चला वह तुरंत अपनी फिल्म की शूटिंग से वापस लौट आए। अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई लौटे अक्षय कुमार लगातार मां के साथ ही थे। लेकिन बुधवार को मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 फिल्म 'सिंड्रेला'

फिल्म 'सिंड्रेला'

अक्षय कुमार को लेकर बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। इससे पहले वह बेल बॉटम के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे।

कल है अक्षय कुमार का जन्मदिन

कल है अक्षय कुमार का जन्मदिन

जिस मां ने कल के दिन यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार को जन्म दिया वह अब इस दुनिया में नहीं रही। कल अक्षय कुमार का जन्मदिन है और ठीक एक दिन पहले अभिनेता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X