'खिलाड़ी ने बादशाह से नहीं लिया पंगा'
एक बार फिर से दो स्टार की बॉक्सऑफिस लड़ाई होने जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता अक्षय कुमार और सुपरस्टार शाहरूख खान की। जिनकी फिल्में वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन और चेन्नई एक्सप्रेस ईद पर रिलीज होने जा रही हैं। जहां पूरा मीडिया जगत इस फाइट को भूनाने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार ने इस लडाई पर पानी डाल दिया है।
अक्षय ने कहा कि मेरी और शाहरूख की फिल्म एक ही समय पर रिलीज हो रही है इस बात को तूल नहीं देना चाहिए। यह तो बॉलीवुड है, यहां हर बड़े त्यौहार पर कई फिल्मे रिलीज होती है। मैं तो ऊपर वाले दुआ करता हूं कि दोनो ही फिल्में अच्छा बिजनेस करें और लोगों को मनोरंजित करें।
मालूम हो कि शाहरूख के प्रोडक्शन की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण और शाहरूख की हिट जोड़ी है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। तो वहीं वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म एकता प्रोडक्शन की है। फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई का सीक्वेल है। दोनो ही बड़ी फिल्मेंहैं।
वैसे दोनों ही कलाकारों ने साथ में दिल तो पागल है..में काम किया था। शाहरूख फिल्म के लीड हीरो थे तो अक्षय ने फिल्म में गेस्ट रोल किया था। दोनों ही सितारे एक-दूसरे की मौके-बेमौके तारीफ भी बहुत करते हैं। खैर दोनों में से इस बार ईद किसके लिए ईदी लेकर आती है, यह तो तब ही पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
