अक्षय कुमार का हमशक्ल- फैंस भी हैरान, सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही है वायरल
कुछ ही वक्त पहले सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा की हमशक्ल खूब वायरल हुई थी। बॉलीवुड के कई स्टार्स को सोशल मीडिया ने उनके हमशक्ल से मिलाया है। अब बारी है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां एक कश्मीरी की शक्ल बिल्कुल अक्षय कुमार की तरह दिख रही है। इनका नाम माज़िद मीर है, जो श्रीनगर के रहने वाले हैं। माज़िद सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं। एबीपी के एसोसिएट एडिटर ने माज़िद के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन शायद उन्हें भी अंदाज़ा नहीं होगा कि ये तस्वीर वायरल हो जाएगी।

इस तस्वीर पर फैंस पूरे उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ हैरान हैं तो कुछ मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये भाईसाहब सुनील गवस्कर के फैन कम और अक्षय कुमार ज्यादा लग रहे हैं। बहरहाल, इससे पहले भी शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक के हमशक्ल वायरल हो चुके हैं। यहां देंखे कुछ सितारों के हमशक्ल-


Click it and Unblock the Notifications