#Salute - सिर्फ एक्टिंग नहीं हर तरह से अक्षय कुमार हैं सबसे बेस्ट..फिर किए साबित!
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं इसमें कोई शक नहीं है। वो अपनी हर फिल्म के साथ अपना कद और रूतबा बॉलीवुड में बढ़ाते जा रहे हैं। उनकी पिछले सप्ताह आई फिल्म रूस्तम भी लोगों को अच्छी खासी पसंद आ रही है तो साथ ही 2016 की हर फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो रही है।
[आधी रात सलमान ने फाइनल की ट्यूबलाइट की हीरोइन - टाइगर श्रॉफ की बहन!]
अक्षय कुमार जितने बेहतरीन एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन इंसान वो असल जिंदगी में भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्में अगर अच्छी खासी कमाई कर जाती है तो अक्षय कुमार अपनी कमाई की हिस्सा नेक काम में लगाना भी नहीं भूलते।समाज सेवा अक्षय कुमार के लिए कोई नई बात नहीं है।

अक्षय कुमार ने रूस्तम के प्रमोशन के दौरान मुलाकात करने वाले सैनिको को 80 लाख रुपए दिए। उन्होंने हर सौनिक को पांच लाख रुपए की मदद की। अक्षय ने कहा कि हम सैनिकों के गले में तमगे तो पहना देते हैं लेकिन उनकी आर्थिक हालत को नहीं समझते। हमें व्याहवारिक होकर सोचना चाहिए, उन्हें भी पैसे की जरूरत है।
अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले 90 लाख रुपए महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित किसानों को दिए थे। सूखे के कारण आत्महत्या को मजबूर हो रहे किसानों के लिए उन्होंने अपनी तरफ से ये कोशिश की थी।तब भी अक्षय कुमार की इस नेक काम के लिए काफी तारीफ हुई थी।
अक्षय कुमार चेन्नई में आई बाढ़ में भी बाढ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रूपए की मदद की थी। अक्षय कुमार तब भी मदद करने के लिए सबसे पहले आए थे।
अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी के शूटिंग के दौरान भी एक प्रतियोगी की मदद के लिए 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद की थी। अक्षय कुमार को जब भी लगता है वो सामने वाले की मदद करने से नहीं हिचकिचाते।
अक्षय कुमार अपने बेटे आरव को भी चैरिटी के बारे में बचपन से सिखाते आए हैं। आरव हर कुछ समय पर कपड़े, किताब और अपवने खिलौने जाकर जरूरतमंद लोगों को देते हैं ताकि उनकी कुछ मदद हो सके।
इस बार भी आर्मी वालों की मदद कर अक्षय कुमार ने फिर से कुछ अलग किया है। अक्षय की सबसे अच्छी बात ये है की वो कभी इन सब चीजों को ज्यादा मीडिया में नहीं आने देते लेकिन कहते हैं अच्छे काम छिपते नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications





