अक्षय कुमार ने उड़ीसा में आए फोनी तूफान में हुई तबाही से पीड़ितों के लिए दिए 1 करोड़ रुपए
सुपरस्टार अक्षय कुमार बीते कुछ दिनों से काफी ज्यादा ट्रोल किए जा रहें हैं और इसका कारण था उनका वोटर के रूप में वोट ना दे पाना। उनको फर्जी देशभक्त कहकर काफी परेशान किया जा रहा था लेकिन अब उन्होने फिर से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। दरअसल अक्षय कुमार ने उड़ीसा में आए भयंकर फोनी साइक्लोन से पीड़ित परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद की है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग उनकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ओडिशा में पिछले हफ्ते आए फोनी तूफान ने भयानक उत्पात मचाया। कई लोग जान से हाथ धो बैठे और कई के घर उजड़ गए।

इस दुःख की घड़ी में बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अक्षय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल बड़े पर्दे पर हीरो नहीं बल्कि असल जिन्दगी में भी हीरो हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस समय फिल्म गुडन्यूज और हाउसफुल 4 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म केसरी रिलीज हुई थी जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications