..................... कश्मीर के एक छोटे से गांव पहुंचे अक्षय कुमार! Akshay Kumar donated 1 crore to a Kashmir Village for build School! - Hindi Filmibeat

कश्मीर के एक छोटे से गांव पहुंचे अक्षय कुमार, स्कूल बनवाने के लिए दान कर दिए 1 करोड़!

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते हैं। इस समय फिल्मों की एक बड़ी लिस्ट है जिसकी शूटिंग में वो बिजी हैं। हालांकि आज जो खबर सामने आ रही है वो काफी चर्चा में है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने दरियादिली दिखाते हुए कुछ ऐसा किया है कि फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। पता चला है कि अक्षय कुमार ने जम्मू कश्मीर में एक स्कूल के लिए 1 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है।

इस पैसे को स्कूल में लगाया जाएगा जिससे बच्चों का भविष्य शानदार हो सके। गौरतलब है कि हाल ही में वो कश्मीर गए थे और उन्होने बीएसएफ के साथ मिलकर हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव का दौरा किया था।

akshay kumar, अक्षय कुमार

यहीं पर उन्होने स्कूल बनवाने के लिए एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। अक्षय कुमार के इस फैसले से गांव वाले काफी ज्यादा खुश हैं।

सोचा भी नहीं था

सोचा भी नहीं था

ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होने कभी सोचा भी नहीं था कि अक्षय कुमार कभी इस छोटे से गांव पहुंचेगे और स्कूल बनवाने के लिए आगे आएंगे।

दिल खोलकर दान

दिल खोलकर दान

ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने दिल खोलकर दान किया है बल्कि इसके पहले भी कई मामलों में वो सामने आए हैँ।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय सूर्यवंशी, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैँ।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

बात करें सूर्यवंशी की तो फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है और एक साल से बनकर पूरी तरह तैयार है।

अजय देवगन का गेस्ट रोल

अजय देवगन का गेस्ट रोल

अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं और रणवीर सिंह, अजय देवगन का गेस्ट रोल है।

शूटिंग शुरु कर दी

शूटिंग शुरु कर दी

अक्षय कुमार ने इसके अलावा अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग शुरु कर दी हैं और काफी जल्दी कई धमाके करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X