ब्लॉकबस्टर तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म रत्सासन का रीमेक करेंगे अक्षय कुमार! सामने आई डीटेल्स
अक्षय कुमार इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। आने वाले एक- डेढ़ साल में सुपरस्टार की 5 से 6 फिल्में रिलीज होनी है। वहीं, इस बीच अक्षय कुमार नई फिल्में साइन भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म 'रत्सासन' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे रंजीत तिवारी, जिन्होंने अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' का निर्देशन भी किया है।
काफी दिनों से इस फिल्म की चर्चा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ होंगी रकुल प्रीत सिंह। पीपींगमून वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस अगस्त से लंदन में बायो-बबल प्रोटोकॉल के साथ शूटिंग शुरू होगी। कास्ट और क्रू एक महीने के स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए 5 अगस्त को लंदन के लिए रवाना होगी।

रत्सासन की बात करें तो यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। राम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विष्णु विशाल और अमाला पॉल ने मुख्य किरदार निभाया था। 2018 में रिलीज इस फिल्म का तेलुगु रीमेक भी बनाया गया था।
फिल्म एक लड़के के बारे में है जो फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता है, लेकिन अपने पिता की मृत्यु के बाद एक पुलिस अधिकारी बन जाता है और स्कूली लड़कियों की हत्या की जांच करता है।
बहरहाल, बताया जा रहा है कि, अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हामी भर दी। यहां जानें सुपरस्टार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications