Oppss.. सुपरस्टार हैं तो क्या.. अक्षय कुमार नहीं करेंगे इनके साथ फिल्म!
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों में एक्ट्रेस दोहराना बंद कर दिया है, चाहे वह कैटरीना हों या प्रियंका चोपड़ा। जानें क्यों।
एक समय था जब अक्षय कुमार- रवीना टंडन, अक्षय कुमार- शिल्पा शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड में धमाका कर रही थी। फिर अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी खूब जमी। कैटरीना के साथ अक्षय ने 7 फिल्में की हैं.. तो प्रियंका के साथ 4 फिल्में।
[जब अक्षय कुमार ने कहा- ''इनकी वजह से मैंने पहली हिट फिल्म दी थी..'']
इन सभी एक्ट्रेसस के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी खूब जमी है और लगभग सभी फिल्में हिट रही हैं। लेकिन पिछले सालों को देखा जाए तो अब अक्षय कुमार इस फॉरम्यूले को बदल रहे हैं।

अक्षय कुमार अब एक ही एक्ट्रेस के साथ दो से ज्यादा फिल्मों में काम नहीं रहे हैं। अब वे एक्ट्रेस नहीं दोहराते। बता दें, इसके पीछे भी एक कारण माना जा रहा है। बताया गया है कि अक्षय कुमार अपने को-स्टार्स के साथ अब लिंक अप की खबरों से बचना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications