2018 में ये होगी अक्षय कुमार की चौथी फिल्म.. धमाकेदार डेब्यू की तैयारी!
अक्षय कुमार अपने साले की बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। करण की फिल्म 2018 जून में रिलीज हो सकती है।
24 साल के करण कपाड़िया अगले साल निर्देशक टोनी डिसूजा प्रोडक्शन फिल्म में नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने ही करण को निर्देशक से मिलाया था। अक्षय कुमार इनकी दो फिल्म ब्लू और बॉस में नजर आ चुके हैं।

बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो अक्षय कुमार अपने साले की डेब्यू फिल्म में कैमियो भी निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ डिंपल कपाड़िया भी कैमियो करेंगी। यह रोमांटिक- ड्रामा फिल्म अक्टूबर तक फ्लोर पर आ जाएगी।
बहरहाल यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मेंं-


Click it and Unblock the Notifications