अक्षय कुमार का ये वीडियो आज आपको भी कर देगा इमोशनल!
अक्षय कुमार ने जारी की भारतीय फौजियों के लिए स्पेशल वीडियो। वीडियो में देखें किस तरह से दीवाली विश कर रहे हैं अक्षय कुमार।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार हमेशा ही भारतीय सैनिकों के प्रति काफी संवेदनशील रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो जारी की है, जिसमें वो भारतीय सैनिकों को दीवाली की शुभकामनाएं देते नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ अक्षय उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए नज़र आए।

सैनिकों के नाम ये वीडियो जारी करते हुए अक्षय ने कहा ''त्योहार का मज़ा आता है अपनों के साथ और अपनों के साथ ये खुशी मनाने का सौभाग्य हमें दिलाते हैं आप सब।
बिना जाने हमें अपनों सा प्यार करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं। मेरे प्यारे फौजी भाइयों, ये दीवाली आप सबके नाम। मेरे और देश के सभी लोगों की तरफ से आपको दीवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।आप हैं तो हम हैं, आप हैं तो हिंदुस्तान है।''
Ur one wish can be the reason for a lot of smiles this Diwali.Send ur #Sandesh2Soldiers now via https://t.co/bUEI7AuMQc or Narendra Modi app pic.twitter.com/HNJjFAyOpZ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 24, 2016


Click it and Unblock the Notifications