Army Day 2021- अक्षय कुमार और दिशा पटानी समेत इन सितारों ने दी आर्मी डे की बधाई
15 जनवरी आते ही हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है क्योंकि ये दिन हमारे रियल हीरोज के लिए है। जी हां इस दिन भारत में सेना दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। जैसे ही ये दिन आता है सोशल मीडिया पर लोग देश के फौजी भाइयों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं।
बीती रात से ही आर्मी डे को लेकर शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं और लगातार आर्मी डे पर पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर मशहूर है कि लगभग हर बड़े सितारे ने अपने करियर में एक बार फौजी का रोल तो किया ही होगा और इनको स्क्रीन पर पसंद भी किया गया होगा।

आर्मी डे के इस मौके पर अक्षय कुमार, अजय देवगन और दिशा पटानी समेत कई सितारों ने बधाईयां दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं ये पोस्ट जो कि चर्चा में हैं...

संजय दत्त
सुपरस्टार संजय दत्त ने इस तस्वीर के साथ लिखा है.. हमारे इंडियन आर्मी के साहस को मेरा सलाम। हम एक एंटरटेनर की तरह सिर्फ आपका किरदार प्ले कर सकते हैं।

अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो बॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं और उनके साथ आर्मी के जवान हैं।

अक्षय कुमार
अजय देवगन ने लिखा है.. हम हैं क्योंकि हमारी इंडियन आर्मी है। हर सैनिक को मेरा सलाम। जय जवान जय किसान।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक आर्मी ऑफिसर की तस्वीर साझा करते हुए आर्मी डे की शुभकामनाएं दी हैं और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

दिशा पटानी
दिशा पटानी ने लिखा है.. आर्मी डे की शुभकामनाएं और हमारी रक्षा करने के लिए आपको शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications