अक्षय ने शुरू किया टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन..एकदम अलग अंदाज में!

अक्षय कुमार ने टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन कुछ इस अंदाज शुरू हुआ है।

By Shweta

अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म अब शाहरुख खान की द रिंग के साथ क्लैश करने वाली है। फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने पहले ही कह दिया है कि वो इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन करेंगे ताकि लोगों में जागरुकता आ सके।

[एक ही फिल्म में दिखेंगे शाहरूख- सलमान.. यहां पढ़ें फिल्म से जुड़ी जानकारी]

अक्षय कुमार ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो टॉयलेट की खुदाई की। बिल्कुल सफेद शर्ट में अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की। अक्षय कुमार ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि - मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मेरा पहला टू पिट टॉयलेट खोद रहा हूं। परिवर्तन लाइए।

akshay-kumar-digs-two-pit-toilet-in-mp-starts-promotions-of-toilet-ek-prem-katha

अभी कुछ दिनों पहले भी अक्षय कुमार ने एक वीडियो अपलोड कर घर में टॉयलेट बनवाने की अपील की थी ताकि जिनके घरों में टॉयलेट ना हो उन्हें समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने खासकर महिलाओं की बात की थी कैसे उन्हें घर में टॉयलेट ना होने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म का कुछ हिस्सा समय पर शूट नहीं हो पाने के कारण अब फिल्म अगस्त में रिलीज की जाएगी। वैसे हाल में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है और आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर किसी और सुपरस्टार से भिडेंगे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X