आईपीएस ऑफिसर ने अक्षय कुमार को बताया प्रोटोकॉल, 'सूर्यवंशी' की तस्वीर में थी ये गलती!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं और हाल ही में ऐलान हुआ है कि उनकी फिल्में अब थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैँ। इस कड़ी में सबसे पहले सूर्यवंशी का नाम सामने आया है। बता दें कि सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आ रहे हैँ। इस तस्वीर को देखकर एक आईपीएस ऑफिसर ने कमेंट कर डाला।
उनको इस तस्वीर में कुछ ऐसा गलत लगा जो कि शायद अक्षय कुमार को नहीं पता था। अक्षय कुमार ने हालांकि उनको जवाब दिया है। अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया था और लिखा था..

'कई सारे परिवार आज उद्धव ठाकरे जी को धन्यवाद दे रहे होंगे। उन्होने महाराष्ट्र में फिर से 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। अब किसी के रोके नहीं रुकेगी, आ रही है पुलिस।'

आईपीएस ऑफिसर का कमेंट
इस तस्वीर में अक्षय कुमार और अजय देवगन खड़े हैं जबकि रणवीर सिंह बैठे हैं। इसपर मजाकिया अंदाज में आईपीएस ऑफिसर आरके विज ने लिखा.. 'इंस्पेक्टर साहेब बैठे हैं (तन कर) और एस पी साहब खड़े, ऐसे नही होता है जनाब।' इसके साथ उन्होने मुस्कुराने वाली स्माइली बनाई है।

अक्षय कुमार ने जवाब दिया
इस पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया है। उन्होने लिखा.. 'जनाब ये तो Behind the Scenes फ़ोटो है। हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एकदम protocol वापस। पुलिस फोर्स का हमेशा से आभारी हूं। आशा करता हूं कि रिलीज के बाद आप सभी को फिल्म पसंद आएगी।'

फैंस के कमेंट सामने आ रहे हैं
अक्षय कुमार के इस बयान के बाद लगातार फैंस के कमेंट सामने आ रहे हैं और इसपर वो रिएक्ट कर रहे हैँ। अक्षय कुमार इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिसमें सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रामसेतु शामिल हैँ।

कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं
इसके अलावा भी वो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर विचाराधीन हैं जिनका ऐलान कभी भी किया जा सकता है। अक्षय कुमार वो सितारे हैं जो कि अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और काम के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications