Akshay Kumar ने इस शख्स के साथ किया मजेदार प्रैंक, April Fool Day पर वायरल हुआ वीडियो!

अक्षय कुमार के फैंस और उनके करीबी जानते हैं कि वो अक्सर सेट पर मजाक और मस्ती करते रहते हैं। इस वक्त अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अप्रैल फूल डे पर एक व्यक्ति के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैँ। अक्षय ने जिस शख्स के साथ मजाक किया, वह उनके कपड़ों के ब्रांड फोर्स IX के को-फाउंडर मनीष मंधाना थे। वीडियो के अंत में, अक्षय ने अपने भागम भाग का एक सीन भी साझा किया है।
इस वीडियो की अगर बात करें तो अक्षय कुमार अपने कपड़ों के ब्रांड की टीम के सदस्यों के साथ एक स्टूडियो के अंदर खड़ा थे और मनीष के साथ मजाक कर रहे थे। अभिनेता ने मनीष को अपने हाथों से उठा लिया।
फिर अक्षय ने मनीष को उसे भी उसी तरह उठाने के लिए कहा और कहा कि वह सारा भार अपनी बाहों पर ले ले। जब मनीष ऐसा करने में नाकाम रहे और कहा कि यह मुश्किल है, तो अक्षय ने एक बार फिर उन्हें आसानी से अपनी बाहों में उठा लिया।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार वहां खड़े एक शख्स की मदद से मनीष को उठा पा रहे थे और मनीष उस शख्स को नहीं देख पा रहे थे। अक्षय कुमार लगातार उनके साथ प्रैंक करते रहे लेकिन वो जान नहीं पाए।
जाहिर है कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनीष को सबकुछ पता चल गया होगा लेकिन अक्षय कुमार का मजाक वो याद रखेंगे। बता दें कि खिलाड़ी कुमार काफी बड़े प्रैंकस्टर हैं और अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications