अनीता का नाम नहीं सुनना चाहते अक्षय कुमार

Akshay Kumar
मुंबई। अपने ससुर राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी के बारे में अक्षय कुमार ( ट्विंकल खन्ना) के पति कोई बात नहीं करना चाहते यहां तक की उनका नाम तक सुनकर उन्हें गुस्सा आ जाता है। अक्षय और अनीता के बीच नहीं बनती ये तो राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता ने मीडिया के सामने जाहिर कर ही दिया था ये कहकर की अक्षय ने उन्हे उस गाड़ी पर चढ़ने तक नहीं दिया क्योंकि उसपर सिर्फ फैमिली मेम्बर ही जा सकते थे।

अनीता ने अक्षय पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि अक्षय ने उन्हें राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल तक नहीं होने दिया और उनकी शव यात्रा की गाड़ी से भी उतार दिया था। कल 30 जुलाई को राजेश खन्ना की तेरहंवी के दिन अक्षय कुमार से जब मीडिया द्वारा अनीता के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा "जो भी खबरें आ रही हैं मैं उनका कुछ नहीं कर सकता। लेकिन मैं इसपर कुछ भी कमेंट तो बिल्कुल नहीं करुंगा।"अक्षय ने मीडिया से पार्थना की कि अनीता के बारे में कोई सवाल ना पूछें।

ज्ञात हो कि राजेश खन्ना के निधने के बाद से ही यह खबर आई थी कि राजेश खन्ना पिछले 10 सालों से आशीर्वाद में अनीता आडवाणी के साथ रह रहे थे। उनके निधन के बाद ही ये भर भी आई कि अनीता को राजेश खन्ना के परिवार वालों ने घर से बाहर कर दिया है और इसलिए अनीता ने काका के परिवार वालों को उन्हें घर ने ना निकाले जाने के लिए और राजेश खन्ना की सम्पत्ति में अपना हिस्सा मांगने के लिए कोर्ट का नोटिस भी भेजा था।

इन खबरों के कुछ दिनों बाद ही अनीता ने मीडिया के सामने आकर कहा कि यह सब झूठ है उन्होने कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा है और उन्हें काका की सम्पत्ति से कुछ नहीं चाहिए। उनका आशिर्वाद बंगला उनके फैन्स के लिए है और उसे म्यूसियम ही बनाया जाना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X