अक्षय कुमार ने दी दो टूक सफाई - किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बेल बॉटम
अक्षय कुमार ने हाल ही में बेल बॉटम नाम की फिल्म अनाउंस की है जो 22 जनवरी 2021 में रिलीज़ होगी। माना जा रहा था कि बेल बॉटम इसी नाम की कन्नड़ फिल्म का रीमेक है जो एक जासूस की कहानी है। इस कन्नड़ फिल्म के आधिकारिक रीमेक राइट्स भी निखिल आडवाणी के पास हैं।
लेकिन अब अक्षय कुमार ने साफ किया है कि उनकी फिल्म बेल बॉटम किसी भी कन्नड़ फिल्म का रीमेक नहीं है। दोनों फिल्मों में दो ही समानता है - पहला नाम और दूसरा जासूस की कहानी।

अक्षय कुमार ने साफ किया है कि उनकी फिल्म बेल बॉटम एक जासूस की कहानी है जो कि असली घटनाओं से प्रेरित है। ये ओरिजिनल स्क्रीनप्ले है और कहीं से भी किसी भी फिल्म से नहीं मिलती है।
माना जा रहा है कि चूंकि अक्षय कुमार की ये फिल्म 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है इसमें भी देशभक्ति कूट कूट कर भरी होगी और यही कारण है कि ये फिल्म कन्नड़ बेल बॉटम से अलग कही जा रही है। यानि फिर से बॉक्स ऑफिस पर बवाल होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications