Akshay Kumar की 12 साल की बेटी की न्यूड तस्वीरों वाले केस में बड़ा अप्डेट, सेक्सटॉर्शन से परेशान
Akshay Kumar Daughter Nitara Sextortion: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ हैरेसमेंट की हैरान करने वाली खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 13 साल की नितारा से एक शख्स ने उनकी न्यूड फोटो मांगी थी जिसके बाद खिलाड़ी कुमार एक्शन में आ गए और अब मामले में लेटेस्ट अप्डेट सामने आया है।

अक्षय कुमार की बेटी के हैरेसमेंट केस में अप्डेट
नितारा कुमार से जुड़े साइबर हैरेसमेंट मामले में एक गिरफ्तारी की है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी।
छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में बताया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शहर के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर जागरूकता के लिए एक स्पेशल सेशन भी आयोजित किया। इस सेशन में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में बताया गया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक किया गया। इसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर चर्चा की गई।
नितारा ने तुरंत मम्मी पापा को बताया
कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने कहा, "उनके (अक्षय कुमार) पास हमारे साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही चौंकाने वाली कहानी थी। उन्होंने बताया कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन का सामना करना पड़ा। लड़की बहुत बहादुर थी और उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।"
अक्षय कुमार ने खुद बताई थी पूरी बात
यशस्वी यादव ने कहा, "उनके पेरेंट्स के जरिए हमें यह सूचना मिली और हमने इस मामले को संभाला। मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं।" इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो क्लिप चलाया जिसमें सुपरस्टार ने इस घटना का जिक्र किया था। अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications