खेलते खेलते शख्स ने अक्षय कुमार की बेटी नितारा से मांगी N*de फोटोज, खिलाड़ी कुमार ने खुद बताई पूरी बात

Akshay Kumar Daughter Nitara Asked For Obscene Photos

Akshay Kumar Daughter Nitara Asked For Obscene Photos: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद निजी रहते हैं। वे न सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ, बल्कि अपने बच्चों को भी मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चे भी पब्लिक इवेंट्स में बहुत कम दिखाई देते हैं। खासकर, अक्षय अपनी बेटी नितारा की सुरक्षा को लेकर काफी सचेत रहते हैं।

हाल ही में एक साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने एक गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी एक बार ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जब उसे एक अजनबी शख्स ने अनुचित मैसेज भेजा।

उन्होंने बताया, "कुछ समय पहले मेरी बेटी एक ऐसा गेम खेल रही थी, जिसमें अन्य खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्शन होता है। शुरुआत में सब सामान्य था। उसे कई अच्छे और पॉजिटिव मैसेज मिले जैसे- 'थैंक यू', 'ग्रेट जॉब', 'यू आर डूइंग वेल' वगैरह। शुरुआत में यह सब ठीक लग रहा था।"

लेकिन बाद में बात बिगड़ गई। अक्षय ने आगे कहा, "खेलते हुए उस व्यक्ति ने पूछा कि वह कहां से है। बेटी ने जवाब दिया- मुंबई। इसके बाद बातचीत सामान्य ढंग से चलती रही। फिर उस अजनबी ने पूछा कि वह लड़का है या लड़की। बेटी ने बताया कि वह लड़की है। इसके थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने बेहूदा मैसेज भेजा और न्यूड फोटो की मांग की।"

अक्षय ने बताया कि उनकी बेटी ने समझदारी दिखाई और तुरंत गेम बंद कर दिया। फिर उसने यह पूरी बात अपनी मां ट्विंकल को बताई। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा हुआ कि बेटी ने तुरंत इस घटना की जानकारी साझा की।

अक्षय ने इस घटना के ज़रिए यह संदेश दिया कि इस तरह की चीजें ही साइबर अपराध की शुरुआत होती हैं। ऐसे मामलों में बच्चों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, कई बार पैसे भी ऐंठे जाते हैं। कुछ गंभीर मामलों में लोग इतना तनाव झेलते हैं कि आत्महत्या तक कर बैठते हैं।

अक्षय ने इस घटना के ज़रिए यह संदेश दिया कि इस तरह की चीजें ही साइबर अपराध की शुरुआत होती हैं। ऐसे मामलों में बच्चों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, कई बार पैसे भी ऐंठे जाते हैं। कुछ गंभीर मामलों में लोग इतना तनाव झेलते हैं कि आत्महत्या तक कर बैठते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X