बॉलीवुड में बड़े दिलवाले हैं खिलाड़ी अक्षय

अक्षय कुमार ने छोटे पर्दे के एक रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट की कुछ पर्सनल कहानियां सुनी और उनके संघर्ष को सुनने के बाद उन्हें पांच लाख रुपए दिए। इस शो के जौरान अक्षय की इस दरियादिली को देख कर सभी हैरत में पढ़ गए और उन्हें इस बात का आश्चर्य हुआ कि कैसे अक्षय ने इन लोगों की परेशानियों को सुनकर फौरन इनकी मदद कर दी।

rowdy rathore

इस डांस शो में अक्षय अपनी फिल्म 'राउडी राठौर' के प्रमोशन के लिए गए थे। वहां पहुंचकर पांच अंतिम प्रतिभागियों से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसा किया। अक्षय को लगा कि उन्हें आगे बढ़कर इन कलाकारों के लिए कुछ करना चाहिए। अक्षय ने जब उन लोगों का डांस देखा और सुना कि उनमें से कुछ ने अपने शौक पैसों के अभाव के कारण ही पूरा नहीं कर पाए। तो उन्होंने अपनी तरफ से यह राशी प्रदान की, और अक्षय ने साफ कहा कि यह उनका योगदान है और इसके लिए चैनल कुछ नहीं करेगा।

इसके पहले भी अक्षय ने कई बार अपनी दरियादिली दिखाई है। पिछले साल अक्षय ने हॉकी एसोसिएशन को दो करोड़ रुपए दान दिए थे। हाल ही में उन्होंने शैक्षणिक प्रयास सपोर्ट माई स्कूल को दस लाख रुपए दिए हैं। दो साल पहले उन्होंने सलमान के फाउंडेशन बींग ह्यूमन को भी 50 लाख रुपए दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X