..................... Akshay Kumar cycling in the middle of the desert is the perfect fitness motivation we need - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने रेगिस्तान के बीच साइकिल पर की बॉक्सिंग, फैंस को दी ना करने की नसीहत

अभिनेता अक्षय कुमार इस समय फिल्म हाउसफुल 4 के लिए काफी ज्यादा बिजी है और राजस्थान के जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को निर्देशक साजिद खान निर्देशित कर रहें हैं। शूटिंग के दौरान अक्सर अक्षय कुमार कुछ ना कुछ एक्सरसाइज या एक्टिविटी करते रहते है जिसके वीडियोज सामने आ ही जाते है। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो काफी चौकाने वाला है। इस वीडियो में अक्षय कुमार रेगिस्तान के बीचों बीच साइकिल चलाते हुए नजर आ रहें है और बड़ी बात तो ये है कि उन्होने साइकिल का हैंडल नहीं पकड़ा है।

इसके साथ साथ वो साइकिल में बॉक्सिंग में भी करते हुए नजर आ रहें है। बता दें कि इस तरह की एक्सरसाइज इससे पहले किसी भी अभिनेता नें नहीं की है।

akshay kumar, housefull 4, अक्षय कुमार, हाउसफुल 4

अक्षय कुमार ने इसके अलावा लिखा है कि आप सभी इसको करने की कोशिश ना करें ये आपको लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यही कारण है कि अक्षय कुमार ने इसको पोस्ट करते समय एक नसीहत भी दे दी।

अक्सर देखा जाता है कि अक्षय कुमार एक्सरसाइज करते रहते है और हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो नेक एक्सारसाइज करते हुए नजर आ रहें है। इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर, बॉबी देओल और रीतेश देशमुख नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X