क्या सच में अक्षय ने कमाए 2000 करोड़ ?

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार को लेकर हाल ही में खबर आई है कि वो पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अक्षय कुमार ने पिछले एक साल में चार हिट फिल्में दी हैं जिनमें हाउसफुल 2, राउडी राठौर, ओह माई गॉड और खिलाड़ी 786। इन चारों फिल्मों ने अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस का नया सुपरस्टार बना दिया है। इससे पहले सलमान खान लगातार हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अक्षय ने सलमान को पीछे करने का पूरा मन बना लिया है। अक्षय कुमार की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म स्पेशल 26 अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है और उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई करेगी।

अक्षय कुमार के एक फैन ने कल ट्वीट किया कि अक्षय कुमार ने अभी तक अपनी फिल्मों से कुल 2000 करोड़ की कमाई कर ली है और 2000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले अक्षय पहले एक्टर हैं। अक्षय के नाम से एक हैशटैग #akshay2000crore भी कई दिनों तक ट्विटर के हॉट ट्रेंड मे शामिल था। दुनिया भर में चर्चा बटोरने के बाद इंडिया में ये हैशटैग अभी तक टॉप के ट्रेंड में शामिल है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या सच में अक्षय कुमार ने 2000 करोड़ में एंट्री कर ली है या फिर ये सिर्फ एक अफवाह है। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

लेकिन अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिये अपने फैन्स को इस टैग को सफल करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया है और साथ ही कहा है कि उनकी वजह से ही अक्षय आज इतनी सफलता प्राप्त कर सके हैं। अब जब अक्षय ने इस तरह का ट्वीट किया है तो जाहिर है कि कहीं ना कहीं इस बात में सच्चाई जरुर होगी लेकिन फिर भी जब तक खुद अक्षय या फिर कोई और इस बात की पुष्टि ना कर दे कि वाकई में अक्षय कुमार 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुके हैं या नहीं तब तक कुछ भी कहना वाजिब ना होगा। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X