..................... Akshay Kumar Corona Positive- अनंत -राधिका की शादी में नहीं शामिल होंगे अक्षय कुमार, चिंता में पड़े फैंस! Akshay Kumar Corona Positive- Sarfira actor will not attend Anant Radhika Wedding, Covid 19 report - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar Corona Positive- अनंत -राधिका की शादी में नहीं शामिल होंगे अक्षय कुमार, चिंता में पड़े फैंस!

akshay kumar anant ambani radhika merchant

Akshay Kumar Corona Positive- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज फाउनली शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस वक्त दोनों को लेकर चर्चा हो रही है और सितारे पहुंच रहे हैं। लेकिन इस शादी के बीच अक्षय कुमार को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।

पता चला है कि अक्षय कुमार कोविड-19 का शिकार हो गए हैं और इस वजह से वो शादी में शामिल नहीं होंगे। फिल्म सरफिरा को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर की लेकर आज ये अपडेट सामने आई है। सरफिरा आज ही रिलीज हुई है।

खबरें थीं कि आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भाग लेने के लिए अक्षय कुमार लेने वाले थे क्योंकि दूल्हा खुद उन्हें आमंत्रित करने के लिए अभिनेता के घर गया था।

लेकिन अक्षय सरफिरा प्रमोशन के आखिरी चरण के साथ-साथ साल के इस इवेंट में भी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना वायरल के शिकार अक्षय कुमार अब घर में ही क्वारंटीन रहेंगे।

शादी में पहुंच रहे हैं सितारे

पूरी दुनिया के बड़े बड़े सितारे इस शादी में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड सिंगर्स, एक्टर्स और लीडर्स तक शामिल हैं। इसके अलावा आपको पूरा बॉलीवुड वहां नजर आने वाला है। देखने वाली बात है कि मेगास्टार्स इस शादी में शामिल होते हैं या नहीँ। अंबानी परिवार ने खुद जा जाकर सभी को इनवाइट किया है।

सरफिरा ने किया धमाका

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा आज रिलीज हुई और ट्विटर पर उनको लेकर मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ साथ फिल्म में राधिका मदान की भी काफी तारीफ हो रही है। फिलहाल अक्षय कुमार के फैंस उनकी अच्छी तबियत को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं देखने वाली बात होगा कि उनकी रिपोर्ट कब निगेटिव आती है और वो फिर से लोगों से मिलना जुलना शुरु कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X