..................... Akshay Kumar congratulates Prithviraj director Chandraprakash Dwivedi and other Padma awardees - Hindi Filmibeat

'पृथ्वीराज' निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को मिला पद्मश्री, अक्षय कुमार ने दी बधाई, सोनू निगम भी सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म सम्मानों की घोषणा की है। कला, खेल, साहित्य, सैन्य बल और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया। मनोरंजन उद्योग की बात करें तो इस साल पृथ्वीराज निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सोनू निगम, विक्टर बनर्जी पद्मश्री से सम्मानित हुए हैं।

इस मौके पर अक्षय कुमार ने सभी पद्म अवार्ड विजेताओं को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- "पद्म अवॉर्ड लिस्ट में महान नामों को देखकर अच्छा लगा। विज्ञान, सशस्त्र सैन्य बल, खेल, उद्योग और कला में अद्भुत उपलब्धि हासिल करने वाले.. साथ ही मेरे दोस्त निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी। गौरवान्वित।"

akshay-kumar-congratulates-prithviraj-director-chandraprakash-dwivedi

गौरतलब है कि, साल 2022 में कुल 128 पद्म अवार्ड में चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

पद्मश्री से सम्मानित होने को लेकर निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने खुशी जताई और कहा- "पद्मश्री पुरस्कार एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है। मुझे याद है कि कुछ लोगों ने मुझसे कुछ साल पहले कहा था कि मुझे इतिहास का पीछा नहीं करना चाहिए और इसमें इतना शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि हिंदी फिल्म उद्योग को इसकी जरूरत नहीं है और न ही इसकी ज्यादा परवाह है। मेरी समस्या यह है कि मैं और कुछ नहीं समझता; इतिहास मेरा जुनून है।"

आदित्य चोपड़ा और अक्षय कुमार का सम्मान करता हूं

आदित्य चोपड़ा और अक्षय कुमार का सम्मान करता हूं

आगामी फिल्म पृथ्वीराज पर बात करते हुए निर्देशक कहते हैं, "जब मैं आदित्य चोपड़ा से मिला तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं एक फिल्म निर्देशन क्यों नहीं कर रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि प्रोड्यूस करना बहुत महंगा हो जाता है। लोग इससे दूरी बना लेते हैं। लेकिन उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर पृथ्वीराज बनाई। पृथ्वीराज मुझ पर और मेरी क्षमताओं पर उनके भरोसे का परिणाम है। इतिहास मेरी ताकत है और उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। एक अन्य व्यक्ति जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं, वह हैं अक्षय कुमार, जो बेहद सम्मानजनक रहे हैं और उनके साथ काम करके खुशी हुई है। उस कद के व्यक्ति के लिए इतना विनम्र और जमीन से जुड़ा होना अविश्वसनीय है। मैं आज अपने जीवन में ताकत के इन दो स्तंभों को पाकर आभारी हूं।"

चंद्रप्रकाश द्विवेदी

चंद्रप्रकाश द्विवेदी

बता दें,निर्देशक और पटकथा लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने वर्ष 1991 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक चाणक्य का निर्देशन किया था और इसी धारावाहिक में उन्होंने चाणक्य की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंनेमृत्युंजय, एक और महाभारत, उपनिषद गंगा जैसे शो भी बनाए हैं।

फिल्मों की बात करें तोये पिंजर, जेड प्लस, मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, आने वाली फिल्मों में पृथ्वीराज शामिल है। ये अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

सोनू निगम को पद्मश्री

सोनू निगम को पद्मश्री

इस साल पद्म श्री पाने वालों में से एक हैं सोनू निगम, जो अपनी पीढ़ी के प्रमुख गायकों में से एक हैं। 1990 के दशक में स्टेज शो के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, सोनू ने जल्द ही प्लेबैक सिगिंग में नाम कमा लिया। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 5000 से अधिक गाने गाए हैं, और एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

पद्म भूषण से सम्मानित विक्टर बनर्जी

पद्म भूषण से सम्मानित विक्टर बनर्जी

वहीं, हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और आसामी भाषा की फिल्मों में काम कर चुके 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इन्होंने रोमन पोलांस्की, जेम्स आइवरी, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और श्माम बेनेगल से निर्देशकों के साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X