PACK UP: इस फिल्म का आखिरी सीन अक्षय कभी नहीं भूलेंगे!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार आजकल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इसलिए उनकी फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें बंध गई हैं। 16 अगस्त को ब्रदर्स की रिलीज़ के साथ फिलहाल अक्षय की पांच फिल्में लाइन में हैं और माना जा रहा है कि ये पांचों फिल्में ज़बर्दस्त तरीके से हिट होने वाली है।
अक्षय अभी करण जौहर की फिल्म ब्रदर्स की शूटिंग में व्यस्त थे और हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके ये अनुभव साझा किया। उनका मानना है कि ब्रदर्स उनके लिए एक यादगार फिल्म रही।
ALSO SEE: Pic Of The Day: खुलेआम अजय देवगन ने किया अक्षय-सलमान को शर्मिंदा
अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की हीरोइन जैकलीनन के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि ये ब्रदर्स का आखिरी सीन है....इस फिल्म में मेरा अंतिम दृश्य, जिसे मेरा शरीर और आत्मा कभी नहीं भूलेंगे।
करण मल्होत्रा निर्देशित ब्रदर्स हॉलीवुड फिल्म वारियर्स का आधिकारिक रूपांतरण है। यह दो भाइयों की कहानी है जो एक दूसरे से काफी दूर हैं और एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज़ भी नज़र आएंगे।
ALERT: अक्षय कुमार की 5 फिल्मों के ये पांच लुक होंगे SUPERHIT!


Click it and Unblock the Notifications
