उफ..इरफान के एआईबी पार्टी सॉंग से हर्ट हो गये अक्षय कुमार!
इरफान ने हाल ही में एआईबी की टीम के साथ मिलकर बॉलिवुड की फिल्मों में पार्टी सॉंग्स पर किये जाने वाले खर्चों और उनकी बेमतलब की मेकिंग पर काफी कमेंट्स किये। इरफान ने एक पार्टी सॉंग पर परफॉर्म किया जिसमें कई हिट पार्टी सॉंग्स का मजाक बनाया गया है।
सबसे ज्यादा अक्षय कुमार की फिल्मों में मौजूद पार्टी सॉंग्स को टारगेट किया गया है। इस पार्टी सॉंग की थीम भी पार्टी ऑल नाइट गाना है जो कि अक्षय कुमार की फिल्म का ही है जिसे हनी सिंह ने गाया है।
अक्षय कुमार से हमने जब पूछा कि इरफान के इस पार्टी सॉंग वर्जन पर अक्षय का क्या कहना है तो अक्षय ने कहा- मुझे भी ये गाना एंटरटेनिंग लगा लेकिन इस गाने से सिर्फ इरफान ने हमारा नहीं बल्कि खुद का भी मजाक बनाया है। क्योंकि मेरे साथ उन्होंने थैंकयू में एक पार्टी सॉंग किया था।
खैर आइये एक नजर डालते हैं इरफान के इस पार्टी सॉग में है क्या


Click it and Unblock the Notifications













