असम- बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सुपरस्टार अक्षय कुमार, किया बड़ा डोनेशन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बाद अब अक्षय कुमार ने असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ का डोनेशन दिया है। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री ने उनका आभार प्रकट किया और शुक्रिया अदा किया। इससे पहले कोरोना फंड में भी अक्षय कुमार ने बड़ा दान दिया था।
भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। लोग जान माल की भारी नुकसान से जूझ रहे हैं। खासकर बिहार और असम में स्थिति काफी खराब है। अभी भी कई इलाके जलमग्न हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

बता दें, अभी अक्षय कुमार स्कॉटलैंड में अपनी आगामी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही वह वापस आकर राशि ट्रांसफर करेंगे। खास बात है कि, कोरोना महामारी का कहर हो या प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में मदद देने की बात.. अक्षय कुमार हमेशा आगे आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications