अक्षय को है एक हिट का इंतजार, कोला ने तोड़ा करार

आपको बता दें कि पहले इस ऐड में अक्षय कुमार दिखाई देते थे। लेकिन अब साउत के सुपर हिरो महेश बाबू कुछ तुफानी करते हुए नजर आ रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आंध्रप्रदेश में कंपनी के अधिक उपभोक्ता हैं इसलिए कंपनी ने साउथ के हीरो को ही अपने ब्रांड नेम के साथ जुड़ने का मौका दिया है।
लेकिन एक सच तो यह भी है कि पिछले लंबे समय से अक्षय कुमार की एक भी फिल्म बॉक्स आफिस पर टिक नहीं पाई है। इसका एक गहरा असर कंपनी के ब्रांड पर भी दिखाई देने लगा था। इसलिए कंपनी ने जल्द से जल्द यह फैसला लिया है।
अक्षय कुमार ने अपने उम्मीद का दामन ना छोड़ते हुए कहा कि एक जून को रिलीज होने वाली प्रभुदेवा की फिल्म अगर बॉक्स आफिस पर चल पड़ी तो कंपनी फिलहाल अक्षय को जो कीमत दे रही है, आने वाले दिनों में हो सकता है उससे दोगुनी कीमत दे।


Click it and Unblock the Notifications